Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नीतीश कुमार सत्ता के लालची, कुर्सी फिक्स होते ही पलट जाएंगे: चिराग पासवान

Published

on

Loading

पटना। बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता जमुई के सांसद चिराग पासवान ने आज सोमवार को नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। चिराग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को बिहार से कोई लेना देना नहीं है, वो सत्ता के लालची हैं। जैसे ही दूसरी साइड इनकी कुर्सी फिक्स हो जाएगी, ये पलट जाएंगे।

उन्होंने कहा कि क्या नीतीश कुमार चाहते हैं कि इतिहास उन्हें पलटू राम के तौर पर याद करे। चिराग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि चाहे किसी भी गठबंधन की सरकार बने, बिहार में मध्यावधि चुनाव होंगे। चिराग पासवान बोले मैं सत्ता का लालची नहीं हूं, मैं नीतीश कुमार नहीं हूं।

मुख्यमंत्री जी किसी के सगे नहीं

चिराग पासवान ने सीएम नीतीश पर वार करते हुए कहा, मुख्यमंत्री जी किसी के सगे नहीं है। कंस मामा की तरह एक-एक को मारते गए, मुख्यमंत्री का इतिहास लम्बा रहा है अपने ही नेताओं को प्रताड़ित किया है। बीजेपी को ये डर दिखाते रहते हैं। जनता को जंगलराज का डर दिखा कर सत्ता में आए थे। बीजेपी को कमजोर करने की हर कोशिश इन्होंने की। गठबंधन में इन्होंने कभी भी साझा कार्यक्रम नहीं शुरू किया, मैंने भी उस समय यही विरोध किया था।

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाब दें, चिराग मॉडल कौन तैयार कर रहा

चिराग पासवान ने निशाना साधते हुए कहा, ‘अपराध को चरम पर ले जाना, बेरोजगारी को चरम पर ले जाना क्या विकास है, पानी में चलने वाला जहाज कैसे दौड़ेगा ये बताएं जदयू के नीति निर्धारक। उपेंद्र कुशवाहा जी ने 2020 में क्या-क्या नही बोला था ये मुख्यमंत्री को याद नहीं है? जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष जवाब दें कि चिराग मॉडल कौन तैयार कर रहा है चिराग किसी का मॉडल है तो रामविलास पासवान का, उनके सपनों का।

चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री को न तो बिहार की चिंता है और न ही जनता के मुद्दे की चिंता है। वो बिहार में मुख्यमंत्री बने रहेंगे, राष्ट्रपति बनेंगे, उपराष्ट्रपति बनेंगे सिर्फ इसकी चर्चा हो रही है। कहा कि चिराग मॉडल तो विकास का है, चिराग मॉडल का समर्थन 32 लाख जनता ने किया। मुख्यमंत्री का क्या मॉडल है ये बताएं।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending