Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी राहत, ‘गालीबाज़’ श्रीकांत त्यागी की जमानत मंजूर

Published

on

Loading

नोएडा। उप्र के नोएडा की ओमेक्स सिटी में पिछले दिनों महिला के साथ अभद्रता के मामले में गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी की जमानत को आज गुरुवार को मंजूरी मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रीकांत त्यागी को राहत देते हुए जमानत प्रदान की है। वहीं मामले को लेकर श्रीकांत की पत्नी अन्नू त्यागी ने कहा है कि मेरा सम्मान अभी वापस नहीं मिला है।

जस्टिस मयंक जैन की अदालत ने जमानत मंजूर की है। अधीनस्थ न्यायालय ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। महिला से बदसलूकी, अभद्रता और मारपीट समेत कई धाराओं में श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे।

उसे एसटीएफ और नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया था। नोएडा की पॉश सोसाइटी में विवाद के बाद गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी नौ अगस्त से जेल में बंद है। अब 44 दिन बाद उसे इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली हैैै। गैंगस्टर एक्ट में त्यागी को हाईकोर्ट से जमानत मिली है। बाकी के मामलों में पहले ही गौतमबुद्ध नगर की जिला कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी।

बता दें अगस्त महीने में पुलिस ने महिला के साथ अभद्रता करने के मामले में श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान कहा था कि महिला के साथ की गई अभद्रता के लिए वह खेद जताता है। उससे आवेश में गलती हो गई थी।

त्यागी को मेरठ के परतापुर से गिरफ्तार किया गया था। वह कोर्ट में सरेंडर करने के प्रयास में था। इसके लिए उसने कोर्ट में आवेदन भी किया था। गिरफ्तारी के बाद त्यागी को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय लाया गया था। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लुकसर स्थित जिला कारागार में भेज दिया गया था।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending