Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उप्र: भाजपा नेता ने महिला से की अभद्रता, अब तलाश रही है पुलिस; पार्टी ने झाड़ा पल्ला

Published

on

Loading

नोएडा (उप्र)। नोएडा फेज दो थाना क्षेत्र के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी निवासी कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हुआ, तो श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमका दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी यूपी के डीजीपी के जवाब-तलब किया है। पुलिस श्रीकांत त्यागी की तलाश में उसके घर भी पहुंची। 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। श्रीकांत त्यागी फरार बताया जा रहा है।

मामले पर एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने कहा थाना फेस-2 नोएडा क्षेत्रांतर्गत श्रीकांत त्यागी नाम के व्यक्ति द्वारा उसी सोसायटी की महिला के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए FIR पंजीकृत की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

जमीन कब्जाने का आरोप

सोसाइटी की महिलाओं ने भाजपा नेता पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। महिलाओं का आरोप है कि भाजपा नेता ने सत्ता की हनक दिखाते हुए पौधे लगाकर एक स्थान पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब महिलाओं ने उन्हें रोका तो उन्होंने एक महिला से अभद्रता की और जमकर गालियां दीं।

पति के बीच-बचाव करने पर उन्हें भी धमकी दी गई। इसके बाद सोसाइटी की अन्य महिलाओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके बावजूद आरोपी ने महिला को धमकाते हुए कहा, ‘तुम पौधे टच करोगी तो मैं तुम्हें टच करूंगा।’ इसके बाद महिलाओं की नाराजगी और बढ़ गई। सोसाइटी के लोगों ने सभी पौधों को उखाड़ दिया। करीब चार घंटे तक सोसाइटी में विवाद चलता रहा।

वहीं, घटना का वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। इसके बाद शहर के लोगों ने आरोपी के खिलाफ भड़ास निकालनी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियों से नाराजगी जताई।

भाजपा ने किया किनारा
दूसरी तरफ भाजपा ने श्रीकांत त्यागी को पार्टी का सदस्य मानने से इनकार कर दिया है। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि श्रीकांत त्यागी नाम का व्यक्ति भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नहीं है। किसान मोर्चा की कोई युवा समिति भी नहीं है। सरकार उसके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करे जिसने महिला से अभद्रता की है।

भाजपा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आरोपी से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। वह पार्टी में न तो किसी पद पर है और न ही उसके पास पार्टी की सदस्यता है।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान
वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाति मालीवाल ने भी नाराजगी जताते हुए नोएडा पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।

कांग्रेस व सपा ने साधा निशाना
कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट कर विरोध जताया और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। सरेआम भाजपा नेता महिलाओं से अभद्रता और अपमानित कर रहे हैं।

सपा ने ट्विटर पर लिखा, ‘उप्र में सत्ता संरक्षित भाजपाई गुंडे प्रतिदिन बहन बेटियों का अपमान कर रहे हैं। नोएडा के ओमेक्स सिटी में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी भद्दी-भद्दी गालियां, की अपमानजनक टिप्पणी। शर्मनाक! आरोपी भाजपा नेता को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई करे पुलिस।’

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा

Published

on

Loading

गोरखपुर। सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के नामांकन के बाद, उनके पक्ष में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान तक हताश हो चुके विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं। कोई कहता है कि राम मंदिर बेकार है तो कोई कहता है कि राम मंदिर से जनता को क्या लाभ है। योगी ने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है। तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। योगी ने कहा कि चुनाव प्रचार में देश के अंदर उन्हें नौ राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर गूंज रहा है, “फिर एक बार मोदी सरकार”। देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। हम उनको लाएंगे जिन्होंने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ, माफियाओं के खिलाफ कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर और कचहरी पर आतंकी हमले नहीं होते। आतंकवाद के मुद्दे पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा, सबका विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके को बिना भेदभाव प्राप्त होना है।

Continue Reading

Trending