Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ताइवान भूकंप में अब तक 35 की मौत

Published

on

Loading

ताइपे। ताइवान में शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 35 तक पहुंच गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रात भर से बचाव कार्य में लगे कर्मियों ने इमारत के मलबे से एक और शव निकाला है।

चीनी नववर्ष से केवल दो दिन पहले शनिवार को आए भूकंप में ताइनान शहर में बहुमंजिली- वे गुआन इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसमें 31 लोगों की मौत हुई है।

माना जा रहा है कि इमारत के मलबे में अब भी 110 लोग दबे हुए हैं। इस आपदा में मारे गए 35 लोगों में 10 दिन की बच्ची भी शामिल है।

करीब 600 बचावकर्मी, 115 अग्निशन की गाड़ियां और 44 एंबुलेंस बचाव कार्य में लगे हुए हैं। अभी तक कुल 309 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।

ताइवान के काओसियांग शहर में शनिवार तड़के 3.57 बजे (स्थानीय समयानुसार) 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

इस देश के उपराष्ट्रपति का सैन्य विमान लापता, मौत की आशंका

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अफ्रीकी देश मलावी के उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा (51) को ले जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को लापता हो गया। मलावी सरकार ने बताया कि विमान सुबह में रडार से गायब हो गया था। अब तक विमान से संपर्क करने का प्रयास सफल नहीं हो पाया है। सरकारी सूत्रों ने उपराष्ट्रपति के मौत की आशंका जताई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा एक सैन्य विमान में सवार थे। यह विमान सोमवार की सुबह मलावा की राजधानी लिलोग्वे से उड़ान भरा था। इस विमान में उपराष्ट्रपति के अलावा 9 अन्य लोग सवार थे। विमान को सुबह ही मजुजु में लैंड करना था, लेकिन इसके पहले ही विमान से संपर्क टूट गया।

विमान से संपर्क न हो पाने की स्थिति में राष्ट्रपति ने खोज एवं बचाव अभियान का आदेश दिया। टीम विमान को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका सटीक लोकेशन नहीं पता चल सका है। इस हादसे के बाद मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने अपनी बहामास यात्रा को रद्द कर दी है। अफ्रीकन जर्नलिस्ट होपवेल ने बताया कि उनको सरकार के सूत्रों से पता चला है कि अब कम ही उम्मीद है कि उपराष्ट्रपति जीवित बचे हों।

Continue Reading

Trending