Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भूकंप से हिल उठी पृथ्वी, ऑस्ट्रेलिया में खाली कराए गए शहर, वैज्ञानिक बोले-…

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों ने एक बार फिर वहां के लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है। सोमवार को पूर्वी तिमोर इलाके में भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई।

वैज्ञानितों ते मुताबिक भूकंप का केंद्र बांदा सागर की 214 किलोमीटर की गहराई में था। ज्यादा गहराई में केंद्र होने की वजह से फिलहास वैज्ञानिकों ने सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद वहां के कई शहरों को खाली करा लिया गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे और किसी सुरक्षित स्थान की तरफ भागने लगे।

हालांकि अभी तक किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। शुरू में भूकंप की तीव्रता 7.2 बताई गई लेकिन बाद में तीव्रता 7.5 तक पहुंच गई।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending