Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भूकंप से फटी सड़कें, धरती में समा गई कार, देखें तस्वीरें

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-एनसीआर मंगलवार शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। करीब 4 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली और उससे सटे शहरों में अचानक घरती हिल उठी जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई।

भूकंप से डर कर लोग अपने-अपने दफ्तर और घरों से बाहर निकल गए। दिल्ली के अलावा ये झटके कश्मीर में भी महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसका केंद्र पाकिस्तान के रावलपिंडी के पास था। भूकंप के झटके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भी महसूस किया गया है।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के मीरपुर में भूकंप के बड़ी तबाही की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मीरपुर में भूकंप के झटकों से कई इमारत गिर गई। पीओके में भूकंप की वजह से 58 लोगों के बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान में कई जगह सड़कों में दरार भी नजर आने लगी है।

 

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 नापी गई है, इसका केंद्र पीओके के जाटलान के पास बताया जा रहा है। यह जगह लाहौर से करीब से 173 किलोमीटर दूर था।

अब तक भूकंप से भारत में जानमाल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं आई है। भूकंप का केंद्र PoK का जाटलान इलाका बताया जा रहा है। यह इलाका सटे होने के चलते जम्मू-कश्मीर में भूकंप का असर ज्यादा महसूस किया गया है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending