नेशनल
दिल्ली में आईएस संदिग्ध पकड़ा
नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोहसिन इब्राहिम सईद(26) को गुरुवार देर रात कश्मीरी गेट स्थित अंतरराज्यीय बस टíमनल (आईएसबीटी) से गिरफ्तार किया। वह मुंबई के मालाड उपनगर का रहने वाला है।
विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) अरविंद दीप ने आईएएनएस को बताया, “हमने मुखबिर की सूचना पर आईएस संदिग्ध मोहसिन इब्राहिम को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 85,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।”उन्होंने कहा कि सईद 19 जनवरी को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से गिरफ्तार किए गए चार आईएस संदिग्धों के संपर्क में था।
सईद की गिरफ्तारी के साथ ही दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आईएस संदिग्धों की संख्या पांच हो गई है।गिरफ्तार किए गए चार अन्य संदिग्धों की पहचान अखलाक-उर-रहमान, मोहम्मद ओसामा उर्फ आदिल, मोहम्मद अजीमू शान एवं मेहराज के रूप में हुई थी।
उनकी हरिद्वार में चल रहे अर्ध कुंभ के दौरान दिल्ली में रूढ़की-हरिद्वार की ओर जाने वाली ट्रेनों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों में बम विस्फोटों को अंजाम देने की योजना थी।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल19 mins ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात