Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन-ईरान रेशम मार्ग रेल सेवा शुरू

Published

on

Loading

8f604ab8-b066-4f40-a021-3c0ebf873f5eबीजिंग। पूर्वी चीन के यीवू और ईरान की राजधानी तेहरान के बीच चलने वाली प्रथम मालगाड़ी चीन के कमोडिटी उत्पादन केंद्र से रवाना हो गई। चीन और मध्य पूर्व को जोड़ने वाली यह पहली नियमित मालगाड़ी है। यह मालगाड़ी कजाकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान से होकर तेहरान पहुंचेगी और इस पूरी यात्रा में 14 दिन का समय लगेगा।

चीन के यीवू शहर को छोटे कमोडिटी उत्पादन केंद्र के रूप में जाना जाता है। 2015 में यहां से 8.8 अरब डॉलर का माल मध्य पूर्व के देशों में भेजा गया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2013 में बेल्ट एडं रोड अभियान शुरू किया था।

इस परियोजना में रेशम मार्ग आर्थिक क्षेत्र और 21वीं सदी का समुद्री रेशम मार्ग शामिल है, जिसका उद्देश्य एशिया, यूरोप और अफ्रीकी देशों को जोड़ना और आपसी लाभप्रद सहयोग को बढ़ावा देना है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending