Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोलकाता : ‘हिट एंड रन’ मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading

कोलकाता| कोलकाता के ‘हिट एंड रन’ मामले में मंगलवार को एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जॉनी इस मामले में गिरफ्तार किया गया तीसरा आरोपी है। इससे पूर्व शनिवार रात इस मामले के मुख्य आरोपी सांबिया सोहराब और रविवार रात नई दिल्ली से शानू उर्फ शहनवाज को गिरफ्तार किया गया था।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) देबाशीष बोराल ने  बताया, “जॉनी को मंगलवार सुबह शहर से गिरफ्तार किया गया। जॉनी और शानू की हिरासत की मांग के लिए दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा है।” राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक मोहम्मद सोहराब के बेटे सांबिया पर 13 जनवरी की सुबह भारतीय वायुसेना कोरपोरल अभिमन्यु गौड़(21) को अपनी तेज रफ्तार ऑडी कार से कुचल दिया था।

गौड़ गणतंत्र दिवस परेड के लिए यहां एक अभ्यास प्रशिक्षक के तौर पर आए हुए थे और कालियाकुंडा वायुसेना अड्डे पर तैनात थे। वह सूरत के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, शानू और जॉनी दोनों घटना से पहली रात सांबिया के साथ थे। सांबिया पर हत्या सहित कई अन्य आरोप हैं और अभियोजन पक्ष ने इस मामले में उस पर कार से एक अन्य जवान को भी घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सांबिया के फरार पिता मोहम्मद सोहराब और भाई अंबिया के लिए एक लुक-आउट नोटिस जारी किया है।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में घर से मिले मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, कैश और गहने गायब

Published

on

Loading

गाजियाबाद। गाजियाबाद आज डबल मर्डर से दहल गया। यहां लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के गुलाब वाटिका कालोनी के एक घर से मां-बेटे की लाशें मिली हैं, जो बेड पर खून से सनी हालत में पड़ी थीं। वहीं जांच में पता चला कि घर में रखने गहने और कैश गायब हैं। यशोदा के पति हरि नारायण की 10 साल पहले मौत हो चुकी थी। बेटा बिजेंदर दिव्यांग था।

घटना मकान की दूसरी मंजिल पर हुई है। बाकी परिवार तीसरी मंजिल पर सो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मृतक यशोदा देवी पत्नी हरि नारायण, परिवार के साथ रहती थीं।

यशोदा के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। यशोदा का बेटा बिजेंदर दिव्यांग था। मकान की तीसरी मंजिल पर बिजेंद्र का भाई धर्मेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है। सुबह यशोदा और उसके बेटे बिजेंद्र का शव कमरे में बेड के ऊपर मिला।

दोनों लहूलूहान पड़े थे। धर्मेंद्र के बच्चे जब नीचे आए तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। परिवार का आरोप है कि हत्यारे घर में घुसे और यशोदा और बिजेंद्र की हत्या कर दी।

Continue Reading

Trending