Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

शतक के साथ इलीट क्लब में शामिल हुए रोहित

Published

on

Loading

ब्रिस्बेन| भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लबाज रोहित शर्मा शुक्रवार को गाबा मैदान पर शतक पूरा करने के साथ एक इलीट क्लब में शामिल हो गए। रोहित आस्ट्रेलिया में उसी के खिलाफ लगातार दो पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।  रोहित से पहले दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम हिक और भारत के वीवीएस लक्ष्मण आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में लगातार दो पारियों में शतक लगा चुके हैं।

रोहित ने वाका मैदान पर हुए पहले मैच में भी शतक लगाया था। यह इस टीम के खिलाफ उनका पांचवां शतक है। रोहित ने चार शतक आस्ट्रेलिया में और एक शतक भारत में लगाया है। वह इस टीम के खिलाफ उसी के घर में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके बाद लक्ष्मण का नाम है। यही नहीं, रोहित ने सबसे कम 20 पारियों में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच शतक लगााए हैं। सचिन तेंदुलकर ने भी इस टीम के खिलाफ पांच शतक लगाए हैं लेकिन ये शतक 21 पारियों में बने हैं।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending