Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पुलिस ने पेरिस के बाहर घरों की तलाशी ली

Published

on

Loading

पेरिस| पुलिस ने पेरिस हमलों की जांच के सिलसिले में राजधानी के बाहर स्थित बॉबिनी शहर में कई घरों की तलाशी ली। हमले में कम से कम 129 लोगों की मौत हो गई और 350 से अधिक घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एफे की रपट के मुताबिक, रेडियो स्टेशन ‘फ्रांस इंफो’ ने तलाशी के विवरण, परिणाम या उद्देश्य के बारे में जानकारी दिए बगैर रविवार की तलाशी की खबर जारी की थी।

जांचकर्ता आत्मघाती हमलावरों में से एक के भाई की तलाश कर रहे हैं, जिसने शुक्रवार को कई लोगों को मारने के बाद खुद को भी उड़ा दिया था।

फ्रांसीसी पुलिस ने उसके चेहरे की तस्वीर प्रसारित की है, ताकि गवाह उसे पहचान सकें।

पुलिस के मुताबिक, सालेह अब्दसलाम (26) ने वह कार किराए पर ली थी, जिसे आतंकवादी बाटाक्लां थियेटर लेकर गए थे। बाटाक्लां थियेटर में ही अधिकांश लोगों को मारा गया था।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending