Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंका में बाढ़ से 80 हजार लोग प्रभावित

Published

on

Loading

कोलंबो। श्रीलंका में आई बाढ़ से कम से कम 80 हजार लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि हजारों अन्य को विस्थापित होना पड़ा है। देश के आपदा प्रबंधन केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, “बचाव दल सबसे बुरी तरह प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने के कार्य में लगे हैं, जहां लोगों ने स्कूलों व गिरजाघरों में अस्थायी तौर पर शरण ले रखी है।”

सात सौ से अधिक सैनिक देश के उत्तरी भाग में राहत व बचाव अभियान में जुटे हैं। श्रीलंका रेड क्रॉस के मुताबिक, देश का उत्तरी भाग भीषण बारिश से सर्वाधिक प्रभावित है। सेना ने कहा कि सैनिक तटीय इलाके के लोगों को बाहर निकालने के काम में जुटे हैं, जहां बाढ़ की स्थिति और बदतर होने की आशंका है, क्योंकि निचले तटीय इलाके और सड़क मार्ग पानी में पूरी तरह डूब चुके हैं।

भीषण बारिश से हालात बिगड़ने पर मदद के लिए नौसेना को भी तैयार रखा गया है। प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए नौसेना ने कमर कस ली है। सैनिक प्रभावित लोगों को आधारभूत सुविधाएं जैसे पीने का पानी, साबुन, चटाई व भोजन प्रदान करने के काम में लगे हैं। इसी बीच, स्थानीय मीडिया ने खबर दी है कि बाढ़ के कारण बीते एक सप्ताह के दौरान किलिनोच्छी शहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। त्रिंकोमाली शहर में बाढ़ के पानी में फंसे कम से कम पांच लोगों को शनिवार को नौसेना ने बचा लिया।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending