Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया 12 को

Published

on

Loading

 

भोपाल| मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के बाद पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंचायत संस्थाओं के पदाधिकारियों के पदों की आरक्षण संबंधी प्रक्रिया 12 दिसंबर को राजधानी भोपाल में पूरी होगी। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन 2014-15 के सिलसिले में जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित करने की कार्यवाही 12 दिसंबर को पूरी की जाएगी। आरक्षित पदों में से आधे पद आरक्षित वर्गो की महिलाओं के लिए होंगे।

बताया गया है कि प्रदेश की कुल ग्रामीण जनसंख्या में अनुसूचित जाति और जनजातीय जनसंख्या के अनुपात में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद आरक्षित होंगे। अन्य पिछड़े वर्गो के लिए प्रदेश की 51 जिला पंचायत में 25 प्रतिशत स्थान आरक्षित किए जाएंगे।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गो के लिए आरक्षित पंचायतों में से आधे अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए तथा शेष जिला पंचायतें अनारक्षित होंगी। अनारक्षित जिला पंचायत में से भी आधे स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे।

प्रादेशिक

बिहार में मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत

Published

on

Loading

पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत शांतिपूर्ण मतदान जारी है, लेकिन इस बीच वहां से एक दुखद खबर सामने आई है। सुपौल लोकसभा क्षेत्र के सरायगढ़ में चुनाव कार्य में लगे एक पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक की पहचान शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है जो पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर का रहने वाले थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निर्मली विधानसभा के सरायरंजन के मतदान केंद्र संख्या 163 पर मतदान शुरू होने के बाद पीठासीन अधिकारी शैलेंद्र कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पीआरएलएन हाई स्कूल (रतनपुर) में बतौर शिक्षक पदस्थापित थे। सुपौल डीएम के निर्देश पर शैलेंद्र कुमार के स्थान पर दूसरे पीठासीन अधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए बिहार की पांच सीटों पर आज मतदान हो रहा है। अररिया, झंझारपुर, खगड़िया, मधेपुरा और सुपौल में शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें 51 पुरुष और 3 महिला प्रत्याशी हैं। इन सीटों में एनडीए, महागठबंधन के अतिरिक्त अन्य दलों की दलों की स्थिति देखें तो JDU से 3, RJD से 3, BJP से 1, LJPR से 1, BSP से 1 और CPI M से 1 उम्मीदवार सहित 19 निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं और शेष निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending