Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

म्यांमार में स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव का सरकार का वादा

Published

on

Loading

नेपेडा। म्यांमार के राष्ट्रपति यू थेन सेन ने मंगलवार को कहा कि आठ नवंबर को प्रस्तावित आम चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से कराने के लिए म्यांमार सरकार हर संभव प्रयास करेगी। राष्ट्रपति यू थेन सेन ने अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के मौके पर कहा, “म्यांमार के लोगों के पास अपना भविष्य और आकांक्षाएं जाहिर करने का अवसर है।”

उन्होंने कहा कि म्यांमार को लोकतंत्र की तरफ ले जाने के लिए चुनाव एक बड़ा मौका है। सेन ने कहा, “भविष्य में नए लोकतांत्रिक राष्ट्र का निर्माण सुनिश्चित करना मतदाताओं की जिम्मेदारी है।”

सही प्रतिनिधि के चुनाव के लिए मतदान करने का आह्वान करते हुए यू थेन सेन ने वोट के लिए प्रचार करते वक्त समुदायों के बीच समरसता को बिगाड़ने के खिलाफ चेतावनी दी।

यूनियन इलेक्शन कमिशन के मुताबिक, देश में कुल 3.2 करोड़ मतदाता 

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending