Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सिंगापुर में बेरोजगारी बढ़ी

Published

on

Loading

सिंगापुर। सिंगापुर की कमजोर आर्थिक स्थिति के बीच स्थानीय बेरोजगार लोगों की संख्या 2015 की प्रथम छमाही में 8,900 बढ़ गई। विदेशी श्रमिकों की संख्या में भी इस बीच सात साल में सर्वाधिक धीमी वृद्धि दर्ज की गई। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक आधिकारिक रिपोर्ट से मिली।

श्रम मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रम बल से 25 साल से कम उम्र वाले अस्थायी कर्मचारियों के बाहर निकलने से बेरोजगारी बढ़ी। 2014 की दूसरी छमाही में ऐसे श्रमिकों की बहाली में वृद्धि दर्ज की गई थी।

विदेशी श्रमिकों की संख्या इस बीच 8,000 बढ़ी। यह 2009 के बाद सबसे धीमी छमाही वृद्धि है।रिपोर्ट के मुताबिक, श्रमिकों की सर्वाधिक संख्या सेवा क्षेत्र में बढ़ी। विदेशी श्रमिकों में कार्य परमिट धारकों का सर्वाधिक अनुपात रहा। जून 2015 में कुल बेरोजगारी दर 2.9 फीसदी पर बरकरार रही। स्थानीय दीर्घावधि बेरोजगारी दर भी 0.7 फीसदी रही।

बेरोजगारों की कुल संख्या इस बीच 1,000 बढ़ी, जिसमें गत वर्ष की समान अवधि में 52,200 की गिरावट रही थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending