Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

काम को लेकर उत्साहित रहती हैं कैटरीना : सैफ

Published

on

Loading

अभिनेता सैफ अली खान का कहना है कि कैटरीना में कुछ नहीं बदला है। विशेष रूप से वह अपने काम को लेकर प्रतिबद्ध और उत्साहित रहती हैं। सैफ ने कैट के साथ 2008 में फिल्म ‘रेस’ में काम किया था। वहीं अब उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘फैंटम’ में कैटरीना के साथ काम किया है।

‘फैंटम’ में कैटरीना के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर सैफ ने कहा, “बहुत अच्छा था। हमने ‘रेस’ (2008) के बाद साथ काम किया है। वह अभी भी वैसी ही हैं, अपने काम को लेकर उत्साहित और प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने कहा, “इस फिल्म में वह कुछ साहसी स्टंट कर रही हैं और उन्होंने सचमुच उसके लिए काफी मेहनत की है। मैं खुश हूं कि उन्होंने ‘फैंटम’ चुनी।”

कबीर खान द्वारा निर्देशित ‘फैंटम’ में 26/11 को मुंबई में हुए आतंकी हमले को दर्शाया गया है। यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी।

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending