Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जवानी जानेमन ने सोमवार को किया शानदार बिजनेस, जानें कितनी हुई कमाई

Published

on

Loading

मुंबई। सैफ अली खान की फिल्म ‘जवानी जानेमन’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत के बाद रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को वर्किंग डे होने के बाद भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया।

चौथे दिन फिल्म ने 2.03 करोड़ का बिजनेस किया। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 14.86 करोड़ हो गया है। फिल्म यूथ को काफी पसंद आ रही है। लोगों के अलावा क्रिटिक्स ने भी फिल्म की तारीफ की है।

फिल्म से अलाया फर्नीचरवाला ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में उनके एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। अलाया एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी हैं। फिल्म में तब्बू ने भी छोटी सी भूमिका निभाई है।

फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कर ने किया है। बता दें कि यह साल सैफ अली खान के लिए अच्छा साबित हो रहा है। इससे पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म तानाजी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म में सैफ के काम की काफी सराहना हो रही है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending