Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अमिताभ से मुलायम की बायोपिक का प्रचार न करने का आग्रह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों ने उनसे समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव की बायोपिक का प्रचार न करने का आग्रह किया है। प्रशंसकों ने यह आग्रह मुलायम द्वारा मंगलवार को एक कार्यक्रम में दुष्कर्म पीड़िताओं के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद आया है।

मुलायम ने एक कार्यक्रम में कहा था, “आमतौर पर अगर एक व्यक्ति दुष्कर्म करे, तो शिकायत में चार लोगों को नामजद कराया जाता है। क्या ऐसा संभव है? यह व्यावहारिक नहीं है।” हजारों लोगों ने वेबसाइट ‘चेंज डॉट ओआरजी’ पर एक हस्ताक्षर अभियान के जरिये अमिताभ बच्चन से मुलायम की बायोपिक ‘नेताजी-मुलायम सिंह यादव’ का बहिष्कार करने के लिए कहा है। दिल्ली की मिताली डडवाल द्वारा शुरू की गई यह याचिका वायरल हो गई है और इस पर कुछ ही घंटों में 15 हजार से अधिक लोग समर्थन स्वरूप हस्ताक्षर कर चुके हैं।

मिताली ने अपनी याचिका में कहा, “अमिताभ बच्चन द्वारा ‘नेताजी..’ फिल्म का प्रचार करना मुलायम सिंह की लैंगिकवादी टिप्पणी और उनकी महिला-द्वेषी विचारधारा को जायज ठहराएगा।” ऐसी खबर है कि अमिताभ से विवेक निर्देशित ‘नेताजी-मुलायम सिंह यादव’ का प्रचार करने के लिए संपर्क किया गया है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending