Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बदतमीजी..रोहतक की लड़कियों के लिए रोज की अग्निपरीक्षा

Published

on

Loading

 

रोहतक (हरियाणा)| हरियाणा के रोहतक जिले की दो दिलेर बहनों ने बस में छेड़खानी कर रहे युवकों की ऐसी पिटाई की कि वे राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बन गईं। लेकिन इसी इलाके की दो लड़कियां अपने साथ हुई बदतमीजियों को नहीं झेल पाईं और तीन महीने पहले मौत को गले लगा लिया।

दोनों ही घटनाएं हरियाणा में तेजी से बढ़ रही पीछा करने की घटनाएं, उत्पीड़न तथा सामाजिक रोकटोक को बेनकाब करती हैं। यहां के पितृसत्तात्मक समाज में इन अपराधों को सहना लड़कियों के लिए आदत सी बन गई है।

अमेरिका जाने का सपना देखने वाली दो किशोरियों निकिता तथा मधु ने इसी वर्ष अगस्त में जहर खाकर मौत को गले लगा लिया था।

अलग-अलग लिखे सुसाइड नोट में उन्होंने अपने साथ हुई उन ज्यादतियों का जिक्र किया, जब वे कोचिंग में पढ़ने जाती थीं। हर रोज लड़के उनका पीछा करते थे और उनपर फब्तियां कसते थे। दोंनों किशोरियों ने अपने सुसाइड नोट में उत्पीड़ित करने वाले मनचलों के नाम के साथ-साथ उनकी गाड़ी नंबर भी लिखा था।

इन लड़कियों की मौत से न तो राष्ट्रीय मीडिया और न ही प्रशासन में कोई हरकत हुई। लड़कियों का पीछा करने वाले लोगों को नियंत्रित करने में भी प्रशासन नाकाम रही।

लेकिन बीते शुक्रवार को हरियाणा परिवहन के बस में दो बहनों पूजा तथा आरती से छेड़खानी करने वाले युवकों की दोनों बहनों द्वारा की गई पिटाई ने पूरे देश में चर्चा बटोरी। भले ही बस में यात्रा करने वाले अन्य यात्री चुप रहे, लेकिन दोनों बहनों के बेल्ट और लात-घूंसों ने मौन व्यवस्था पर करारा प्रहार किया।

उल्लेखनीय है कि दोनों लड़कियों द्वारा युवक की पिटाई दिखाने वाले वीडियो के सामने आने के बाद देश भर से इस पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं।

आरती ने कहा, “यह कोई अकेला मामला नहीं है। हम बस स्टॉप से लेकर अन्य जगहों पर रोजाना लोगों द्वारा छेड़छाड़, पीछा करना तथा शोषण की घटनाएं झेलते हैं।”

वहीं पूजा ने कहा, “पहले की ही तरह बस में सवार यात्रियों ने हमें चुप होकर बैठ जाने और बदतमीजियों को नजरंदाज करने के लिए कहा। उनमें से एक ने तो यह भी कहा कि ये लड़के हैं ही ऐसे और हमें उनसे नहीं उलझना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हम उनसे उलझेंगे, तो वे हमारे साथ दुष्कर्म करेंगे, तेजाब फेंक देंगे या मारपीट करेंगे। इन सबके बावजूद हमने यही कहा कि अब बहुत हो चुका।”

लड़कियों के पिता राजेश कुमार ने कहा, “हमने हमेशा अपनी बेटियों को बुराई के खिलाफ खड़े रहने की शिक्षा दी है। उन्होंने जो भी किया, हमें उसपर गर्व है।”

रोहतकके जिला पुलिस प्रमुख शशांक आनंद ने कहा है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ इस मामले को एक फास्ट ट्रैक अदालत को सौंपा जाएगा, ताकि जल्द फैसला हो सके।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending