Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में 1,479 स्वैच्छिक अंगदान

Published

on

Loading

वुहान। चीन में इस साल तीन अगस्त तक स्वैच्छिक रूप से 1,479 अंगदान हुए हैं। विशेषज्ञ ने बताया कि यह संख्या उम्मीद से ज्यादा है।

राष्ट्रीय मानव अंगदान एवं प्रत्यारोपण समिति के प्रमुख हुआंग जियफ ने इस सप्ताहांत अंग प्रत्यारोपण सम्मेलन से इतर मौके पर कहा कि गत वर्ष इसी अवधि में कुल 4,066 अंग प्रत्यारोपित किए गए। हुआंग को उम्मीद है कि इस साल 2,500 लोग स्वेच्छा से अंगदान करेंगे और10,000 से अधिक अंग प्रत्यारोपित ऑपरेशन किए जाएंगे।

इस प्रक्रिया के लिए योग्य 169 अस्पतालों के आंकड़ों के मुताबिक, मौजूदा समय में चीन के लगभग 30,000 मरीजों को अंग प्रत्यारोपण की जरूरत है। हुआंग ने कहा कि यदि सकारात्मक रुझान जारी रहा तो अंग प्रत्यारोपण की यह संख्या अगले साल तक 20,000 को पार कर सकती है।

चीन ने स्वैच्छिक अंगदान को 2013 में पूरे देश में बढ़ावा दिया गया। 2014 में अंगदान करने के मामले में चीन एशिया में पहले स्थान पर रहा। 2014 में 1,700 चीनी नागरिकों ने 5,000 से अधिक अंगदान किया, जो पिछले पांच सालों में किए गए अंगदान की कुल संख्या से अधिक है।

2014 में चीन में कुल अंग दान में 80 फीसदी हिस्सेदारी स्वैच्छिक अंगदान की रही।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending