Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया : टोनी स्मिथ संसद के नए अध्यक्ष

Published

on

Loading

केनबरा| ऑस्ट्रेलिया की संसद ने टोनी स्मिथ को नया अध्यक्ष चुन लिया। पूर्व अध्यक्ष ब्रोनविन बिशप ने पिछले सप्ताह पद से इस्तीफा दे दिया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विक्टोरियन लिबरल पार्टी के सांसद टोनी स्मिथ संसद के नए अध्यक्ष चुने गए।

अध्यक्ष पद के लिए सदन का बहुमत हासिल करने के बाद स्मिथ ने संवाददाताओं से कहा कि वह अपने लिबरल पार्टी के सहयोगियों के आभारी हैं, जिनका पूरा समर्थन उन्हें मिला है।

उन्होंने कहा, “मैं सबसे महत्वपूर्ण एवं कठिन कार्य के निर्वाह के लिए उत्साहित हूं और अपनी क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करूंगा।”

स्मिथ ने ब्रोनविन बिशप का स्थान लिया, जिन्होंने करदाताओं के पैसों के अनुचित खर्च का आरोप लगने के बाद दबाव में आकर पिछले सप्ताह पद से इस्तीफा दे दिया।

माना जा रहा है कि स्मिथ संसद के नए अध्यक्ष के रूप में विभाजनकारी नीति नहीं अपनाएंगे। वह पहले ही कह चुके हैं कि अध्यक्ष पद पर रहते हुए उनका रुख दोनों पार्टियों के लिए निष्पक्ष होगा।

बिशप के इस्तीफे के बाद ऑस्ट्रेलियाई संसद की कार्यवाही सोमवार को पुन: बहाल हुई।

 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending