Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सेलिब्रिटी होने के कारण सलमान को बनाया गया निशाना : सलीम

Published

on

Loading

मुंबई। सलमान खान द्वारा 1993 के मुंबई बम विस्फोट के दोषी याकूब मेमन की सजा-ए-मौत का विरोध करने के कारण उपजे विवाद पर पिता सलीम खान ने कहा है कि सलमान ऐसा कहने वाले इकलौते नहीं हैं और उन्हें सेलिब्रिटी होने के कारण निशाना बनाया जा रहा है।

सलीम ने एक समाचार चैनल को बताया, “ये बातें कई लोग कह चुके हैं। सलमान ऐसा कहने वाला कोई अकेला नहीं है। संभवत: इसे कहने का उसका तरीका थोड़ा बचकाना और अर्थहीन है। मैं इसकी निंदा करने वाला पहला शख्स हूं। नसीरुद्दीन शाह, शत्रुघ्न सिन्हा, न्यायमूर्ति मरक डेय काटजू जैसे कई लोगों ने ऐसी ही बातें कही हैं।”

सलीम ने कहा, “आप जब सलमान को लेकर बोलते हैं, तो आपको ज्यादा लोकप्रियता मिलती है, क्योंकि वह एक बड़ा सितारा है।” सलमान ने 25 जुलाई को ट्विटर पर लिखा था कि याकूब मेमन को उसके भाई टाइगर मेमन के अपराध की सजा नहीं मिलनी चाहिए। याकूब को गुरुवार को नागपुर कारागार में फांसी दे दी गई थी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending