Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल ने किया था फोटोग्राफर पर हमला

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस। सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल एक फोटोग्राफर पर हमला करने की दोषी पाई गई हैं। उन्होंने पूर्व बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने के दौरान उनकी फोटो ले रहे फोटोग्राफर पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, यह घटना 2009 की है, जब 45 वर्षीय कैंपबेल ने सिसिली के लिपार द्वीप में अपने पूर्व बॉयफ्रेंड अरबपति व्लादिमीर डोरोनिन के साथ छुट्टियां मनाने के दौरान फोटोग्राफर गेटानो डी गिओवानी पर अपने हैंडबैंग से हमला किया था।

सिसिली की अदालत ने शुक्रवार को उन्हें इस मामले में दोषी पाया और छह महीने निलंबित कारावास की सजा सुनाई। कैंपबेल पर 2013 में मामले का मुकदमा चलने के दौरान गिओवानी ने कहा था, “मैंने बस उनकी कुछ तस्वीरें ली थीं और इस तरह की हिंसात्मक प्रतिक्रिया की अपेक्षा नहीं थी।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending