Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मोदी सरकार का कारोबार पर मुख्य ध्यान : सुषमा

Published

on

बैंकाक,विदेश मंत्री सुषमा स्वराज,मोदी सरकार,लुक ईस्ट नीति,भारतीय मूल के कारोबारियों,महत्वाकांक्षी

Loading

बैंकाक | विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को यहां कहा कि मोदी सरकार ने गत दो दशकों से जारी लुक ईस्ट नीति को एक्ट ईस्ट नीति में बदला है और उसे प्राथमिकता देते हुए तेजी से लागू करने का वादा किया है। भारतीय मूल के कारोबारियों को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और थाईलैंड के गहरे संबंध रहे हैं।

उन्होंने कहा, “थाईलैंड हमारी नीति का एक प्रमुख स्तंभ और महत्वपूर्ण साझेदार है।” उन्होंने कहा, “हमारी साझा बौद्ध विरासत और करुणा, सहनशीलता, अहिंसा और शांति के सिद्धांत ने इस संबंध को एक मजबूत बुनियाद दी है।” मोदी सरकार की कूटनीतिक गतिविधियों के बारे में उन्होंने कहा कि उसने पड़ोसियों और प्रमुख देशों से मजबूत संबंध बनाए हैं। सुषमा ने कहा, “हमारी सरकार के तीन मंत्र हैं- वाणिज्य, संस्कृति और संपर्क।” उन्होंने कहा, “हमने म्यांमार होते हुए थाईलैंड के साथ सड़क संपर्क की एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है।” उन्होंने कहा कि थाईलैंड के साथ समुद्री संपर्क बढ़ाने पर भी काम चल रहा है।

विदेश मंत्री ने कहा कि थाईलैंड के साथ संपर्क बढ़ने से भारतीय कारोबारियों को दक्षिण पूर्व एशिया में पहुंचने में अधिक सुविधा होगी। इससे पूर्वोत्तर राज्यों के विकास में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने कारोबारियों को यह भी याद दिलाया कि विश्व बैंक के मुताबिक मौजूदा कारोबारी साल में भारत की विकास दर 7.5 फीसदी रहेगी और इसके साथ ही भारत दुनिया की सर्वाधिक तेज विकास दर वाला देश बन जाएगा। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने न्यूनतम सरकार अधिकतम प्रशासन का नारा दिया है। हम स्थिर, आसान और पारदर्शी नीति बनाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि भारत निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन सके।”

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending