Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान : हवाई हमलों में 24 आतंकवादी मारे गए

Published

on

इस्लामाबाद, पाकिस्तान सशस्त्र बलों, उत्तरी वजीरिस्तान कबायली क्षेत्र,आतंकवादी हवाई हमले

Loading

इस्लामाबाद | पाकिस्तान सशस्त्र बलों द्वारा खबर एजेंसी और उत्तरी वजीरिस्तान कबायली क्षेत्र में रविवार को किए गए हवाई हमलों में 24 आतंकवादी मारे गए। समाचार चैनल ‘जियो न्यूज’ ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि तिराह घाटी में 14 आतंकवादी हवाई हमले में मारे गए।

उत्तरी वजीरिस्तान के शावाल गुरेज इलाके में 10 अन्य आतंकवादी हवाई हमले में मारे गए। सूत्र के मुताबिक, सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हवाई हमलों में छह आतंकवादी घायल भी हुए और आतंकवादियों के कई गुप्त ठिकानों को नष्ट भी कर दिया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending