Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत मस्जिद पर सऊदी नागरिक ने किया था हमला

Published

on

कुवैत सिटी,कुवैत के आंतरिक मंत्री,कुवैत सिटी के एक शिया मस्जिद,हमला

Loading

कुवैत सिटी | कुवैत के आंतरिक मंत्री ने रविवार को कहा कि कुवैत सिटी के एक शिया मस्जिद पर शुक्रवार को हमला करने वाला शख्स सऊदी अरब का नागरिक था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंत्री ने हमलावर के नाम का खुलासा फहद सुलीमान अब्दुल-मुहसिन अल-काबा के रूप में की है, जो शुक्रवार को विमान से कुवैत पहुंचा था।

कुवैत के सुरक्षा बलों ने शनिवार को उस कार के मालिक को गिरफ्तार किया था, जिसका इस्तेमाल आत्मघाती हमले के लिए किया गया था। इधर, शुक्रवार को हुए हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और 227 घायल हो गए थे। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending