नेशनल
योग जीवनशैली की बीमारियों से बचा सकता है : नड्डा
हैदराबाद। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को यहां कहा कि योग जीवनशैली के रोगों से दूर रख सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जीवनशैली में छोटी-मोटी बीमारियां बड़ी चुनौतियां हैं और इनसे मुकाबला करने में योग मददगार साबित हो सकता है।
नड्डा ने कहा कि योग से मानव शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ती है और शरीर को बीमरियों से लड़ने की ताकत मिलती है। उन्होंने कहा, “हमने संक्रामक बीमारियों पर तो नियंत्रण पा लिया है, लेकिन जीवनशैली की बीमारियां जैसे तनाव, मधुमेह, कैंसर, दिल का दौरा आज के समय में स्वास्थ्य की बड़ी चुनौतियां हैं और योग इन सबका निदान है।”
नड्डा ने यह भी कहा कि योग को सिर्फ स्वास्थ्य एवं शारीरिक अभ्यास के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। इससे योग के साथ न्याय नहीं हो पाएगा। यह जीवात्मा को परमात्मा से मिलाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि योग तन, मन, चेतन और आत्मा का संयोग है। नड्डा और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने संजीवैया पार्क में योग किया। उन्होंने कहा कि योग को एक दिन की गतिविधि के रूप में नहीं लेना चाहिए, बल्कि इसे स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली में शुमार करना चाहिए।
नड्डा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में करोड़ों लोगों ने योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने इसे विश्व की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य गतिविधि करार दिया। उन्होंने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की सराहना की।
नेशनल
इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति ने वापस लिया नामांकन, बीजेपी में होंगे शामिल
इंदौर। लोकसभा चुनाव से पहले ही इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अक्षय कांति के इस फैसले फैसले से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कलेक्टर कार्यालय में जाकर बीजेपी के उम्मीदवार शंकर लालवानी के सामने उन्होंने अपना पर्चा वापस लिया। इस दौरान बीजेपी के नेता रमेश मेंदोला भी साथ थे। इसके बाद में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक मेंदोला के साथ भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो गए। माना जा रहा है कि बम भाजपा की सदस्यता लेंगे।
इंदौर कैलाश विजयवर्गीय का गढ़ माना जाता है। विजयवर्गीय इंदौर 1 से विधायक हैं। उन्होंने एक्स पर अक्षय कांति बम की तस्वीर के साथ लिखा, ”इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी में स्वागत है।”
इसके बाद इंदौर सीट पर अब भाजपा के लिए मैदान लगभग साफ हो गया है, उसके सामने निर्दलीय और अन्य दलों के अलावा कोई प्रत्याशी नहीं बचा। नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय कांति बम ने कहा कि जब से उन्होंने नामांकन जमा किया था, तब से ही कांग्रेस की ओर से उन्हें कोई सपोर्ट नहीं मिल रहा था। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि फॉर्म भरने के बाद से ही कांग्रेस अक्षय कांति पर दबाव बना रही थी।
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल22 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
खेल-कूद3 days ago
आईपीएल 2024: आज होगी कोलकाता और पंजाब के बीच भिड़ंत, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला
-
अन्तर्राष्ट्रीय22 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत