Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

योग दिवस पर शिल्पा ने 10 हजार लोगों के साथ किया योगाभ्यास

Published

on

shilpa shetty yog

Loading

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यहां हिस्सा लिया। इस दौरान 10,000 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन कांतिरावा स्टेडियम में किया गया।

सिद्धारमैया ने यहां मौजूद लोगों से कहा, “योग शांति, स्वास्थ्य और सौहार्द्र के लिए है।” कई स्कूलों के बच्चों, अस्पताल की नर्सो और कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस बल के पुलिसकर्मियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री विधानसभा में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां कई नौकरशाह भी मौजूद थे।

शिल्पा ने वृक्षासन और अन्य योग आसन किए, तथा लोगों को सलाह दी कि वे अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसका अभ्यास करें। इसके बाद शिल्पा ने ट्वीट किया, “खुले आसमान के नीचे 10,000 लोगों के साथ योग आसन करने का आनंद लिया। यह एक ऐतिहासिक दिन है। सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई।” शहर के अन्य स्थानों, ऑर्ट ऑफ लीविंग में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां 500 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया और हठ योग किया। इस कार्यक्रम के बाद 1,000 स्कूली बच्चों ने योग नृत्य पेश किया।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending