Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र में इमारत ढहने से 12 मरे

Published

on

Loading

काहिरा| मिस्र की राजधानी काहिरा में मंगलवार तड़के एक इमारत ढह गई। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकारी वेबसाइट अहराम ऑनलाइन के हवाले से बताया कि बचाव दल पश्चिमी काहिरा के मटेरिया उपनगर में गिरी इस इमारत के मलवे के नीचे दबे जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। जबकि सात घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

अहराम को काहिरा के नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पुरानी इमारत पर अवैध तरीके से कुछ और मंजिल बनवाए जाने के कारण आठ मंजिला इमारत ढह गई। इमारत के आसपास के मकानों को खाली करा लिया गया है। अधिकारी ने साथ ही कहा कि नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने पहले ही पुरानी इमारत की जर्जर हालत के कारण उसे खाली करने का आदेश दिया था, लेकिन यहां के निवासियों ने कोई जवाब नहीं दिया।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending