Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ के विकास के लिए राजनाथ ने अखिलेश सरकार को सराहा

Published

on

Rajnath-Singh in lucknow

Loading

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि योग को जाति और मजहब से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। इसमें शारीरिक महत्व को ध्यान दिया गया है। इसलिए इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। इस पर अनावश्यक विवाद नहीं खड़ा होना चाहिए।

राजनाथ ने अखिलेश सरकार की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि लखनऊ के विकास में राज्य सरकार ने सकारात्मक सहयोग दिया है। एनएचएआई ने लखनऊ के चारों तरफ 100 किलोमीटर रिंग रोड बनाने की इजाजत दे दी है। यह तीन हजार करोड़ रुपये की परियोजना है। इस पर जल्द ही राज्य और केंद्र सरकारें मिलकर काम करेंगी।

गृहमंत्री राजनाथ मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लगभग साढ़े 11 बजे वह सीधे इंदिरा नगर के सेक्टर 14 में रानी लक्ष्मीबाई स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी सांसद निधि से नौ करोड़ रुपये की 194 परियोजनाओं का शिलान्यास किया और 16 योजनाओं का लोकार्पण किया।

राजनाथ शाम चार बजे दुबग्गा में मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर के घर पर बालाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह आलमबाग के अवध चौराहे पर बने केके पैलेस पर कैंट विधानसभा के मंडल तीन के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। राजनाथ बुधवार सुबह 10 बजे शहीद स्मारक के गांधी सभागार में राजा सुहेल देव की जयंती में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में विहिप के अशोक सिंघल भी मौजूद रहेंगे। यहां से दोपहर 12 बजे राजनाथ दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending