Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नीतीश ने ‘बढ़ चला बिहार’ अभियान शुरू किया

Published

on

nitish-kumar

Loading

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ‘बढ़ चला बिहार’ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि बिहार लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर सरकार के कामकाज के बारे में लोगों से फीडबैक लिया जाएगा। जनसंवाद का आयोजन कर बिहार के विकास के बारे में लोगों से राय ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले 10 वर्षों में बिहार के विकास के लिए लोगों से राय ली जाएगी और उसके आधार पर एक ‘विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार किया जाएगा। नीतीश ने कहा कि जब उन्होंने बिहार की सत्ता संभाली थी, तब राज्य के गांवों में घंटों बिजली कटौती की जाती थी, परंतु अब स्थिति कुछ बदली है। उन्होंने हालांकि यह भी माना कि आज भी लोगों तक बिजली पहुंचाना बड़ी चुनौती है।

उन्होंने बिहार के विकास का दावा करते हुए कहा, “पूर्व में बिहार के विकास के नाम पर मजाक बनाया जाता था, परंतु अब बिहार ने विकास का नया मानक स्थापित किया है।” उन्होंने मुख्यमंत्री साइकिल योजना की चर्चा करते हुए कहा कि पहले लड़कियां गरीबी के कारण विद्यालय नहीं जा पाती थीं, परंतु अब स्थिति में बदलाव आया है। आज गांव-गांव से लड़कियां समूह बनाकर साईकिल से विद्यालय जा रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों में आत्मविश्वास जगा है। उन्होंने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) राज्य के तमाम गांवों में 24 जून से चौपाल पर चर्चा कार्यक्रम प्रारंभ करेगा।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending