Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भूमध्यसागर से करीब 3,500 प्रवासियों को बचाया गया

Published

on

Loading

रोम| इटली, जर्मनी तथा आयरलैंड के जहाजों से भूमध्यसागर में रविवार को बचाए गए 3,480 प्रवासी इटली पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें मेडिकल सहायता दी जाएगी और फिर कारावास भेजा जाएगा। इटली के तट रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 869 प्रवासी सिसिली के बंदरगाह पालेरमो पहुंच रहे हैं। इन लोगों में 579 पुरुष, 191 महिलाएं और 99 बच्चे हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, माल्टा स्थित माइग्रेंट ऑफशोर एड स्टेशन (एमओएएस) के अधिकारियों ने पुष्टि की कि इसका पोत 372 प्रवासियों को सिसिली के बंदरगाह ऑगस्टा पहुंचाया जाएगा।

एमओएएस के प्रतिनिधियों ने बताया कि इन प्रवासियों में 184 पुरुष, 126 महिलाएं और 62 बच्चे हैं, जो कि मुख्यत: इरिट्रिया निवासी हैं।

इटली के तट रक्षक ने बताया कि अन्य 2,239 प्रवासियों को सिसिली के त्रापानी और टारांतो बंदरगाह लाया जएगा।

प्रवासी 15 जहाजों पर सवार हो कर लीबिया से आए थे, जिनके डूबने का खतरा था।

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत

Published

on

Loading

मॉस्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। चारों छात्र 18-20 वर्ष की आयु के दो लड़के और दो लड़कियाँ हैं जो वेलिकि नोवगोरोड शहर में पास के नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है।’’

सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उसने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है।

Continue Reading

Trending