Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

प्रयास होगा, किसानों का बीमा प्रीमियम सरकार भरे : शिवराज

Published

on

सीहोर,मध्य प्रदेश,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,किसान बीमा योजना,बीमा कंपनियां किसानों

Loading

सीहोर | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां सोमवार को कहा कि प्रदेश में किसान बीमा योजना को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि किसानों को योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। साथ ही यह भी प्रयास किए जाएंगे कि किसानों के बीमा का प्रीमियम सरकार भरे। मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले के शाहगंज में कृषि महोत्सव का शुभांरभ करते हुए कहा कि अभी तक बीमा कंपनियां किसानों से बीमा की राशि तो ले लेती है, लेकिन प्राकृतिक आपदा की स्थिति में उनके नुकसान की भरपाई नहीं हो पाती। अब ऐसी फसल बीमा योजना बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें किसानों को क्षति होने की स्थिति में न्यूनतम राशि की भरपाई हो।

उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में बनने वाली नई बीमा नीति में प्रीमियम की राशि केंद्र और राज्य भरें, ऐसे प्रयास किए जाएंगे। खेती-किसानी को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा उठाए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए चौहान ने कहा कि किसान अंतरवर्तीय फसलें लें। उद्यानिकी फसलों की खेती अब अधिक लाभप्रद है। मुख्यमंत्री चौहान ने किसानों से मिट्टी परीक्षण कर जैविक उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक ओर तो रासायनिक उर्वरकों को खरीदने के लिए किसानों को अनाप-शनाप कीमत चुकानी पड़ती है, वहीं दूसरी ओर मिट्टी की उपजाऊ क्षमता पर भी इसका गहरा विपरीत प्रभाव पड़ता है।

चौहान ने बताया कि प्रदेश के हर विकासखंड मुख्यालय पर मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। अगले तीन साल में प्रत्येक किसान के पास उसके खेती की मिट्टी का स्वास्थ्य कार्ड होगा।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending