Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अखिलेश राज में महिलाएं असुरक्षित : भाजपा

Published

on

लखनऊ,भारतीय जनता पार्टी,उत्तर प्रदेश,शाहजहांपुर,समाजवादी पार्टी,डॉ. मनोज मिश्र,महिलाएं

Loading

लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने शाहजहांपुर जिले में पांच महिलाओं को दिनदहाड़े निर्वस्त्र घुमाने की घटना पर सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि इस शर्मनाक घटना से यह साबित हो गया है कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि महिलाओं के साथ इस अमानवीय कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए कम है।

मिश्र ने कहा कि शाहजहांपुर जिले के बड़े हरेवा गांव की पांच महिलाओं को दबंगों द्वारा निर्वस्त्र घुमाया जाना निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वस्त्र महिलाओं को दंबग लोग जानवरों की तरह हांक रहे थे। पग-पग पर उनका चीरहरण हो रहा था और प्रदेश सरकार हाथों पर हाथ धरे बैठी रही। मिश्र ने कहा, “सुबह 8 बजे की घटना पर पुलिस 9-10 घंटों बाद शाम को पांच बजे पहुंच पाई। थाना पुलिस की निष्क्रियता प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था का जीवंत प्रमाण है। पुलिस और प्रशासन की तंद्रा इतनी देर से टूटी, इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की भी है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार, पुलिस और प्रशासन सांप निकलने के बाद लाठी पीटने का काम करती है। महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करने वाली सपा सरकार अब बताये कि प्रदेश में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं। मिश्र ने मांग की कि इस घटना की जिम्मेदारी प्रदेश की सपा सरकार तुरंत स्वीकार करे और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।

प्रादेशिक

गाजियाबाद में बीच सड़क पर चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Published

on

Loading

गाजियाबाद। गाजियाबाद में शनिवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग बेहद भीषण थी और कुछ पलों में ही आग की तेज लपटों ने पूरी गाड़ी को घेर लिया। दोनों तरफ से ट्रैफिक चल रहा था इसी दौरान कार में ब्लास्ट भी हुआ। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में ड्राइवर को कोई नुक्सान नहीं हुआ है। उसने पहले से कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को गाजियाबाद के फायर स्टेशन कोतवाली में दिन में 2 बजे चिरंजीव विहार के सामने हापुड़ रोड पर कार में आग की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोतवाली का एक फायर टेंडर यूनिट को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंच कर फायर कर्मियों ने देखा कि गाड़ी से आग की लपटें काफी तेज हैं और आग पूरी गाड़ी में फैल चुकी है। फायर यूनिट ने शीघ्रता से होजलाइन फैलाकर फ़ायर फ़ाइटिंग कर आग को पूर्ण रूप से शांत किया। जानकारी के मुताबिक यह महिंद्रा कंपनी की केयूवी कार थी। गाड़ी डीजल की थी। गाड़ी के मालिक का नाम परवेज आलम है। वो गाड़ी से डासना की तरफ जा रहे थे।

Continue Reading

Trending