Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राज्य से बाहर की संपत्ति को संवारेगी सरकार : शिवराज

Published

on

भोपाल, मध्य प्रदेश,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,मुंबई,मध्यालोक,हार्वेस्टिंग

Loading

भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मुंबई में राज्य सरकार के निर्माणाधीन भवन ‘मध्यालोक’ और अन्य संपत्तियों का दौरा करने के बाद कहा कि मध्य प्रदेश की अन्य राज्य में स्थित सम्पत्ति का विवरण इकट्ठा कर उसका बेहतर उपयोग किया जाएगा और जरूरत होने पर पुनर्निर्माण भी किया जाएगा। जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री चौहान नवी मुम्बई के वाशी में निर्माणाधीन ‘मध्यालोक’ पहुंचे। उन्होंने इस पांच मंजिला इमारत के निर्माण कार्य की प्रगति को देखा। पांच मंजिला यह भवन जुलाई, 2016 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान कोलाबा स्थित ‘एडवर्ड विला’ में भी गए। यहां पर निर्माणाधीन अति-विशिष्ट विश्राम-गृह का भी उन्होंने अवलोकन किया। इस मौके पर चौहान ने कहा कि निर्माणाधीन भवन में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाए और सौर ऊर्जा तथा रेन हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी की जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रमुख सचिव एस़ क़े मिश्र, आवासीय आयुक्त आऱ क़े चतुर्वेदी भी उपस्थित थे।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending