मनोरंजन
प्रियंका के ‘क्वांटिको’ का प्रसारण एबीसी करेगा
मुंबई | प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाले अमेरिकी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ का प्रसारण अमेरिकी ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (एबीसी) करेगी। यह पतझड़ के मौसम में प्रसारित होगा। प्रियंका ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, “यह हो गया। ‘क्वांटिको’ एबीसी पर इस साल पतझड़ के मौसम में प्रसारित होगा।”
32 वर्षीया प्रियंका ने अपनी ट्वीट के साथ शो के कलाकारों की एक तस्वीर भी साझा की। प्रियंका इसमें आधी कोकेशियाई और आधी भारतीय एफबीआई प्रशिक्षु ‘एलेक्स पैरिश’ की भूमिका में हैं। जिसका एक परेशान कर देने वाला अतीत है। ‘क्वांटिको’ में डॉग्रे स्कॉट (लियाम), जेक मेकलॉघलिन (रयान), औंजनुए एलिस (मिरांडा), यास्मिन अल मस्सारी (निमाह), जोहना ब्रैडी (शेल्बी), टैट एलिंग्टन (साइमन) और ग्राहम रोजर्स (कालेब हास) भी हैं।
मनोरंजन
बॉयफ्रेंड जहीर से कोर्ट मैरिज करेंगी सोनाक्षी, 23 जून को होगा रिसेप्शन
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। खबर है कि सोनाक्षी अपने बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल संग इस महीने के अंत में शादी करेंगी। हालांकि, अब इनकी होने वाली शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी अपने बॉयफ्रेंड जहीर के साथ कोर्ट मैरिज करेंगी।। इसके बाद वह 23 जून को रिसेप्शन पार्टी देंगी. इस पार्टी में जहीर और सिन्हा की फैमिली के अलावा उनके दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे।
बता दें कि सोनाक्षी और जहीर काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बताया जाता है कि इन दोनों की लव स्टोरी सलमान खान की पार्टी से शुरू हुई थी। सलमान ने एक पार्टी रखी थी, जिसमें उन्होंने दोनों को बुलाया था। पार्टी में सोनाक्षी और जहीर के बीच दोस्ती शुरू हो गई और वक्त के साथ यह दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया। जहीर और सोनाक्षी एक साथ फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में नजर आए थे। इस फिल्म में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी थी।
इससे पहले, जहीर ने इंस्टाग्राम पर दिल को छू लेने वाले पोस्ट के जरिए सोनाक्षी को बर्थडे विश किया था। उनके रिश्ते की अफवाहें 2022 में तब फैलने लगीं जब जहीर ने सोशल मीडिया पर ‘आई लव यू’ लिखा, जिस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया, ‘लव यू।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी को जल्द ही फिल्म ‘ककुड़ा’ में देखा जाएगा। फिल्म की शूटिंग काफी पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदर हैं। यह 2022 में आई ‘जोम्बिविली’ और 7 जून को रिलीज हुई ‘मुंज्या’ के बाद हॉरर कॉमेडी जॉनर में सरपोतदार की तीसरी फिल्म है। इसके अलावा, सोनाक्षी जल्द ही थ्रिलर फिल्म ‘निकिता रॉय एंड बुक ऑफ डार्कनेस’ में नजर आएंगी।
-
मुख्य समाचार1 day ago
ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं, ये 6 फूड्स भी गर्मी में टैनिंग से कर सकते हैं बचाव
-
प्रादेशिक2 days ago
सुब्रत राय सहारा: भारतीय उद्योग जगत का पहला सुपरस्टार, 2 हजार से 20 लाख करोड़ तक का किया सफर
-
नेशनल2 days ago
Modi 3.0: बंटे विभाग, टॉप 4 में कोई परिवर्तन नहीं, जानें किसे कौन सा मंत्रालय मिला
-
नेशनल1 day ago
एनडीए की बजाय इंडिया गठबंधन की सरकार बनती तो देश में कुछ ना कुछ नया होता: अखिलेश यादव
-
नेशनल1 day ago
दलित राजनीति का ‘नगीना’ बने चंद्रशेखर
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा पीएम का पहला फैसला : योगी आदित्यनाथ
-
नेशनल3 days ago
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: बस में सवार यात्रियों ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर, ‘लगा आज जिंदा नहीं बच पाऊंगा’
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
इस देश के उपराष्ट्रपति का सैन्य विमान लापता, मौत की आशंका