Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सलमान से मिलने पहुंचे राज ठाकरे, आमिर, नीतेश राणे

Published

on

Salman-aamir-raj

Loading

मुंबई। सेलिब्रिटी अपराधी सलमान खान को हिट एंड रन मामले में पांच साल की सजा सुनाए जाने के बाद गुरुवार को उनके घर पर मिलने वालों का तांता लगा रहा। बुधवार को सजा सुनाने के महज तीन घंटे बाद ही अदालत ने सलमान को जमानत का हकदार भी मान लिया। ‘बड़े आदमी’ सलमान को तुरंत दो दिन के लिए अंतरिम जमानत मिल गई। अब सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई बम्बई उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति ए.एम. थिपसे शुक्रवार को करेंगे। उन्हें जमानत मिलने के पूरे आसार हैं, क्योंकि वह आम नहीं, देश के खास आदमी हैं।

इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को बम्बई हाईकोर्ट में होनी है। सलमान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में गुरुवार को उनसे मिलने सबसे पहले उनके साथी कलाकार आमिर खान पहुंचे। आमिर और सलमान ने 1994 में फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में साथ काम किया था। गुरुवार दोपहर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता राज ठाकरे भी सलमान से मिलने पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे कांग्रेस विधायक नीतेश राणे ने भी सलमान के घर जाकर उनसे और उनके परिजनों से मुलाकात की।

इसके अलावा कई अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, गायक, संगीतकार और राजनेता सलमान से मिलने उनके घर पहुंचे, जिनमें सोनाक्षी सिन्हा, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और बिपाशा बसु शामिल हैं।

सलमान, 28 सितंबर 2002 को बांद्रा में एक हिट एंड रन मामले के दोषी पाए गए हैं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी और चार अन्य घायल हुए थे। सलमान के प्रशंसक भी बड़ी संख्या में उनके घर के बाहर जमा हो गए हैं, जिनको नियंत्रण में रखने के लिए सलमान के निजी सुरक्षा कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया नेटवर्क पर भी सलमान के प्रशंसक और दोस्त उनका समर्थन कर रहे हैं।

बुधवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी. डब्ल्यू. देशपांडे ने सलमान को पांच साल जेल की सजा सुनाई थी, जिसके कुछ घंटों बाद उन्हें दो दिन की अंतरिम जमानत दी गई।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending