Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आगरा में दुष्कर्म पीड़िता ने की खुदकुशी की कोशिश

Published

on

Loading

आगरा| आगरा में एक 20 वर्षीया युवती के साथ तीन व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने के बाद पीड़िता ने आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने बुधवार यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि युवती जगदीशपुरा इलाके के दहतोरा गांव की रहने वाली है। मंगलवार को वह अपने दोस्त आकाश के बुलाने पर उससे मिलने के लिए गई थी।

पुलिस के मुताबिक आकाश अपने तीन दोस्तों के आने के बाद युवती को मकान में छोड़ कर चला गया और उसके तीन दोस्तों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद पीड़िता ने इमारत के तीसरी मंजिल पर स्थित मकान से नीचे छलांग लगा दी।

आसपास के लोगों ने जब खून में लथपथ युवती को देखा तो उसे अस्पताल लेकर गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल में पीड़िता से मुलाकात की।

थाने में बुधवार सुबह घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस तीन आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending