Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हरियाणा : अनुयायियों की पुलिस से झड़प, दर्जनों घायल

Published

on

Loading

बरवाला (हरियाणा)| हरियाणा के हिसार जिले में विवादित संत रामपाल के सतलोक आश्रम के बाहर मंगलवार को उनके अनुयायियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई हिंसक झड़प में दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि रामपाल के अनुयायियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं और कई पेट्रोल बम भी फेंके। इसके अलावा पत्थरों और ईंटों से भी हमला किया। पुलिस को आश्रम में घुसने से रोकने के लिए पेट्रोल बम फेंके गए।

आश्रम परिसर की छत से धुआं उठता दिखाई दे रहा था। वहीं, रामपाल के प्रवक्ता ने दावा किया कि वह आश्रम में नहीं हैं, बल्कि हरियाणा से बाहर एक अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस ने आश्रम में दाखिल होने और बाबा को गिरफ्तार करने के लिए उनके हजारों अनुयायियों पर आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें की। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घटना की कवरेज के लिए पहुंचे कुछ पत्रकारों पर भी लाठीचार्ज किया।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस.एन. वशिष्ठ ने कहा कि आश्रम के मामले से निपटने के बाद मीडिया पर पुलिसिया हमले की जांच कराई जाएगी। वशिष्ठ ने कहा, “मीडिया पर हमला करने का कोई इरादा या मजबूरी नहीं थी। हम जांच कराएंगे और कार्रवाई करेंगे। हमारे लिए मीडिया को आश्रम के करीब न जाने देना ज्यादा आसान था। हमने 86 संवाददाताओं को घटनास्थल पर जाने की इजाजत दी है।”

उन्होंने कहा कि रामपाल के अनुयायियों द्वारा चलाई गई गोलियों से दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। यह पूछे जाने पर कि रामपाल कहां है? वशिष्ठ ने कहा, “हमें सूचना मिली है कि वह आश्रम में है। बाबा (रामपाल) को बाहर निकालना और महिलाओं एवं बच्चों को बचाना हमारी रणनीति है। अभियान शुरू हो चुका है और हम उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

मुख्य समाचार

राम मंदिर पर सपा नेता रामगोपाल यादव का विवादित बयान, कहा- वो मंदिर बेकार है

Published

on

Loading

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव के राम मंदिर पर विवादित बयान दिया है जिसपर बवाल मच गया है। रामगोपाल यादव ने कहा कि ‘वो मंदिर तो बेकार का है, मंदिर ऐसे बनाए जाते हैं? मंदिर ऐसे नहीं बनते हैं। पुराने मंदिर देख लीजिए दक्षिण से से लेकर उत्तर तक देख लीजिए। नक्शा ठीक नहीं बना है उसका। वास्तु के लिहाज से ठीक नहीं बनाया गया है।

वहीं उनके बयान पर बीजेपी ने जोरदार पलटवार किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “इंडी अलायंस का असली सनातन विरोधी चेहरा एक बार फिर से उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बेकार है। ये ठीक से बना नहीं है। इसका नक्शा ही खराब है. ये यूजलेस है। देख लीजिए, इसका वास्तु ही खराब है। पहले इन लोगों ने राम भक्तों का विरोध किया. फिर राम भक्ति को पाखंड बताया. फिर राम जी के अस्तित्व पर सवाल उठाया और अब राम मंदिर पर ही हमला कर रहे हैं। केवल समाजवादी पार्टी ही नहीं, बल्कि इससे पहले कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को इवेंट बताते हुए कैसे उसका बहिष्कार किया।

राम मंदिर को लटकाना, अटकाना, भटकाना ये कांग्रेस पार्टी ने लगातार किया है। वहीं, आरजेडी ने कहा कि राम मंदिर गुलामी की निशानी है. रामचरित मानस पर इन लोगों ने हमला किया और अब ये लोग किस तरह से राम मंदिर पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं. करोड़ों राम भक्तों ने किस तरह से सैकड़ों वर्षों तक इंतजार किया, तब जाकर राम मंदिर बना, लेकिन आज वो कह रहे हैं कि राम मंदिर बेकार है।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा , “क्या किसी और धर्म स्थल के बारे में वो ऐसा बोलेंगे। कतई नहीं बोला जा सकता और ना ही बोला जाना चाहिए, लेकिन केवल हिंदुओं को गाली देना इनका काम है ताकि वोट बैंक की थाली सजी रहे। कभी राहुल गांधी कहते हैं कि मैं शक्ति का विरोध कर रहा हूं। उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि सनातन एक बीमारी है. खरगे जी ने कहा कि राम बनाम शिव करना है। ये आए दिन हिंदू धर्म के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करते रहते हैं और अब कहा जा जा रहा है कि राम मंदिर ही बेकार है, उसका ढांचा ही ठीक नहीं है।

 

Continue Reading

Trending