Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र लोजपा के प्रदेश महासचिव बने संजय राय

Published

on

आजमगढ़,केंद्रीय-मंत्री-राम-विलास-पासवान,लोजपा,राजग,यूपीए,कांग्रेस

Loading

आजमगढ़ । केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने पार्टी के आजमगढ़ जिलाध्यक्ष रहे संजय राय को पार्टी का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। आजमगढ़ जिलाध्यक्ष रामप्रीत मौर्य को बनाया गया है।

यहां के कुंवर सिंह उद्यान में हुई पार्टी की बैठक के बाद प्रदेश सचिव एवं सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी वशिष्ठ यादव ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने संजय राय को पार्टी का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। उन्होंने बताया कि दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजू पासवान के निर्देश पर राधेश्याम एडवोकेट को दलित सेना का आजमगढ़ जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दो सप्ताह के अंदर दोनों कमेटियां तैयार कर ली जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि लोजपा ने गुजरात दंगों के बाद से भाजपा की प्रबल विरोधी पार्टी के रूप में अपनी छवि बनाई थी। यह पार्टी पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की घटक रही, मगर पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव से ठीक पहले, केंद्र में सत्ता-परिवर्तन की संभावना को भांपते हुए भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गई।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending