Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ के हर्ष सिंह ऑल इंडिया डांस चैम्पियनशिप के फाइनल में

Published

on

Harsh singh, All India Dance Championship-2015

Loading

लखनऊ। होनहार डांसर हर्ष सिंह ने राजधानी का नाम रौशन कर दिया है। उन्होंने अपनी नृत्य प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ‘‘आल इंडिया डांस चैम्पियनशिप-2015’’ के फाइनल मुकाबले में जगह बना ली है। हर्ष का चयन देश के सर्वश्रेष्ठ 10 डांसरों में हुआ है। अब वह 24 अप्रैल यानी शुक्रवार को पश्चिम महाराष्ट्र के वसई में होने वाले फाइनल मुकाबले में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबले के जज भी बेहद खास हैं। बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियाग्राफर रैमो डिसूजा, बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एबीसीडी मूवी की पूरी स्टार कास्ट देश के सर्वश्रेष्ठ डांसर का चुनाव करेगी।

इस जानीमानी प्रतियोगिता का आयोजन इंडिया गॉट टैलेंट सीजन-3 की विजेता और एबीसीडी फेम फिक्शस डांस क्रू ने किया है। इस ऑल इंडिया डांस चैम्पियनशिप के ऑडिशन देश के 10 शहरों में कराए गए थे। प्रतियोगिता में मुम्बई, दिल्ली, बंगलौर, इन्दौर, लखनऊ, सूरत, भोपाल, पुणे, जलगांव के लगभग 1000 प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य कला का परिचय दिया। लखनऊ निवासी हर्ष सिंह ने भी इसमें हिस्सा लिया और फाइनल के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया।

13 वर्षीय हर्ष एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं। अब सबकी निगाह इस फाइनल मुकाबले पर लगी हैं। सभी चाहते हैं कि हर्ष फाइनल में भी अपना व शहर का नाम बुलंद करें।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending