Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

किसान की खुदकुशी पर राज्यसभा में शोरशराबा

Published

on

Loading

नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी (आप) की रैली में एक किसान की खुदकुशी की घटना से गुरुवार को राज्यसभा में हंगामा हुआ। विपक्ष के नेताओं ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग की। शून्यकाल की समाप्ति के बाद सदन में हंगामा होने लगा और विपक्षी सदस्य अध्यक्ष की आसंदी के नजदीक जमा हो गए। विपक्षी सदस्यों ने मुद्दे पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग की।

कुछ देर के स्थगन के बाद सदन में कार्यवाही फिर शुरू हुई और विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने केंद्र सरकार और दिल्ली की आप सरकार को किसान की आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया।

इधर, संसदीय कार्य मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है और गृह मंत्री सवालों का जवाब देंगे, लेकिन विपक्ष ने हंगामा बरकरार रखा, जिसके बाद सदन की कार्यवाही 15 मिटन के लिए स्थगित कर दी गई।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending