Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

किसान आत्महत्या मामले की रिपोर्ट गृह मंत्रालय भेजी गई

Published

on

नई-दिल्ली,बी-एस-बस्सी,आम-आदमी-पार्टी,एफआईआर,गृह-मंत्रालय,किसान,राम-मनोहर-लोहिया

Loading

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.एस.बस्सी ने गुरुवार को कहा कि बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) की रैली में किसान द्वारा आत्महत्या करने के मामले की रिपोर्ट गृह मंत्रालय भेज दी गई है। बस्सी ने मीडिया को बताया, “हमने इस घटना पर रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी है।”

उन्होंने कहा कि इस संबंध में बुधवार को प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई थी। दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर बुधवार को गजेंद्र सिंह नाम के एक एक किसान ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली थी। वह राजस्थान के दौसा का निवासी था। किसान को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending