Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इराक : 2 बम हमलों में 10 की मौत

Published

on

Loading

बगदाद| इराक के मध्यवर्ती इलाके में दो अगल अलग बम हमलों में 10 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों से यह जानकारी मिली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बगदाद से 120 किलोमीटर दूर समारा शहर में एक आत्मघाती हमलावर ने एक बस पड़ाव पर विस्फोट कर दिया। घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हुए।

एक सूत्र ने बताया कि मारे गए और घायल हुए लोग तीर्थयात्री थे और इमाम अली अल-हादी मंदिर के दर्शन करने आए थे।

इससे पहले, विस्फोटकों से लदी एक कार में पूर्वी बगदाद के तलबियाह जिले में एक रेस्त्रां के पास विस्फोट किया गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हुए।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, इराक कई सालों से इसी तरह की हिंसक गतिविधियों की चपेट में है। आतंकी हमलों में इस साल 5,576 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 11,666 लोग घायल हुए हैं।

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अपने सरगना अबु बकर अल-बगदादी के नेतृत्व में जून 2014 से इराक और सीरिया के बड़े भूभाग पर कब्जा कर वहां इस्लामिक खलीफा शासन लागू कर दिया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending