Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस-जेडीएस कर्नाटक के विकास में रोड़ा, जनता उन्हें करेगी क्लीन बोल्ड: पीएम मोदी

Published

on

pm modi in karnataka

Loading

कोलार। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कोलार में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस-जेडीएस पर जमकर वार किया है। उन्होंने कहा कि ये दोनों ही पार्टियां कर्नाटक के विकास में रोड़ा बन रही है। ये दोनों ही पार्टियां मिलकर जितना चाहे उतना खेल लें, लेकिन कर्नाटक की जनता उन्हें क्लीन बोल्ड करने वाली है।

उन्होंने कहा कि जितने दिन यहां कांग्रेस-जेडीएस का गठबंधन रहा, कर्नाटक के विकास पर ब्रेक लग गया था। भाजपा का संकल्प कर्नाटक को भारत का नंबर-वन राज्य बनाने का है। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक का ये चुनाव सिर्फ आने वाले पांच वर्षों के लिए सांसद, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है, बल्कि आने वाले 25 सालों में विकसित भारत के रोडमैप की नींव को सशक्त करने का है।

कर्नाटक को चाहिए डबल इंजन सरकार

पीएम मोदी ने कहा कर्नाटक के विकास के लिए राज्य को डबल इंजन सरकार की जरूरत है। डबल इंजन सरकार आने से राज्य में विकास तेजी से अपनी गति पकड़ेगी। डबल इंजन सरकार आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए जो काम कर रही है उससे पूरे क्षेत्र में नई संभावनाएं बनेगी। बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे यहां के किसानों और इंडस्ट्री दोनों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा।

किसानों के लिए काम कर रही है भाजपा

किसानों पर पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार बीज से लेकर बाजार तक किसानों के लिए काम कर रही है। कांग्रेस की सरकार ने कभी भी किसानों के लिए नहीं सोचा। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के जो पैसे भेजती है उसमें यहां कि भाजपा सरकार चार हजार और जोड़ देती है। इससे कर्नाटक के लाखों किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये पहुंचे हैं।

दिनों दिन बढ़ रही है कांग्रेस की नफरत

जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके खिलाफ कांग्रेस की नफरत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जंग में सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस को ही हो रही है। कांग्रेस के लोग धमकियां दे रहे हैं। कभी कोई मोदी तेरी कब्र खुदेगी कहता है तो कोई सांप से तुलना करते हुए वोट मांग रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम की सांप से तुलना करने के बाद मोदी ने सांप को शंकर भगवान के गले की शोभा बताई है। उन्होंने देश की जनता ईश्वर का रूप बताया है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को होने वाला है, वहीं 13 मई को चुनाव का परिणाम निकलेगा।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending