Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : पर्यटकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 14 घायल

Published

on

Loading

भभुआ| बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पर्यटकों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कम से कम 14 यात्री घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जो गया से बनारस जा रहे थे।

दुर्गावती के थाना प्रभारी श्रीराम सिंह ने मंगलवार को बताया कि पर्यटकों से भरी एक बस गया से बनारस जा रही थी, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर रहुआ गांव के पास बस से चालक का नियंत्रण हट गया और वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में करीब 14 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को मोहनिया के एक निजी क्लिनिक में भर्ती करा दिया गया है। चार यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें बनारस रेफर कर दिया गया है।

सिंह के अनुसार सभी पर्यटक महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। घटना के बाद से बस का चालक फरार बताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending