Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

 रामपाल के अनुयायियों ने कहा, जबरन अंदर रोका गया था

Published

on

Loading

 

बरवाला (हरियाणा)| विवादित संत रामपाल के अनुयायियों ने मंगलवार को हरियाणा के हिसार जिले में स्थित उनका सतलोक आश्रम परिसर खाली करना शुरू कर दिया है। आश्रम खाली करने का आदेश जिला प्रशासन ने दिया है। हरियाणा पुलिस के जवानों सहित सुरक्षाबलों द्वारा सोमवार रात सतलोक आश्रम परिसर घेरने और अंदर दाखिल होने के लिए दीवार तोड़ने का प्रयास किए जाने के बाद से इलाके में तनाव बढ़ गया है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि संत के चार-पांच अनुयायियों ने स्वयं पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश भी की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें पहले ही दबोच लिया।

आश्रम से बाहर निकल रहे कुछ अनुयायियों ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि आश्रम अधिकारियों ने उन्हें पिछले कुछ दिनों से जबरन अंदर रोक रखा था। ये अनुयायी हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

राजस्थान निवासी एक अनुयायी ने कहा, “हमें आश्रम छोड़ने की इजाजत नहीं थी। हमने उनसे कहा कि हम बाहर जाना चाहते हैं, लेकिन किसी ने हमारी एक नहीं सुनी। उन्होंने हमें यह बोलकर अंदर रुकने के लिए मजबूर कर दिया कि अगर बाहर गए तो पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।”

हिसार जिला प्रशासन ने सोमवार को रामपाल के अनुयायियों को सतलोक आश्रम खाली करने का आदेश दिया था।

आश्रम के बाहर सैकड़ों महिलाओं और बच्चों समेत तकरीबन हजार से भी ज्यादा समर्थक पिछले 15 दिनों से भी ज्यादा समय से डेरा डाले हुए हैं। वे पुलिस को रामपाल को गिरफ्तार करने के लिए आश्रम के अंदर नहीं जाने दे रहे हैं।

विवादित संत रामपाल पर हत्या, भीड़ को उकसाने एवं अदालत की अवमानना का आरोप है। यह तीसरा मौका है, जब रामपाल अदालत के सामने पेश नहीं हुए हैं।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending