प्रादेशिक
बिहार : पर्यटकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 14 घायल
भभुआ| बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पर्यटकों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कम से कम 14 यात्री घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जो गया से बनारस जा रहे थे।
दुर्गावती के थाना प्रभारी श्रीराम सिंह ने मंगलवार को बताया कि पर्यटकों से भरी एक बस गया से बनारस जा रही थी, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर रहुआ गांव के पास बस से चालक का नियंत्रण हट गया और वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में करीब 14 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को मोहनिया के एक निजी क्लिनिक में भर्ती करा दिया गया है। चार यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें बनारस रेफर कर दिया गया है।
सिंह के अनुसार सभी पर्यटक महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। घटना के बाद से बस का चालक फरार बताया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश
देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव
देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।
उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल3 days ago
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
नेशनल2 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल2 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल1 day ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल1 day ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी