Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पटनायक के निधन पर ममता ने शोक जताया

Published

on

कोलकाता,पश्चिम-बंगाल,मुख्यमंत्री-ममता-बनर्जी,जानकी बल्लभ पटनायक

Loading

कोलकाता | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक के निधन पर मंगलवार को शोक जताया और कहा कि करियर के प्रारंभिक चरण में उन्हें अपना समय देने में पटनायक हमेशा उदार रहे।

ममता ने ट्वीट किया, “अचानक जे.बी.पटनायक के निधन की खबर सुनी। मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानती हूं। अपने करियर के प्रारंभिक चरण में मैं जब भी ओडिशा गई बेहद उदारता के साथ उन्होंने मुझे अपना समय दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।” असम के पूर्व राज्यपाल पटनायक का आंध्र प्रदेश के तिरुपति में मंगलवार को निधन हो गया। वह 89 साल के थे।

 

प्रादेशिक

साउथ दिल्ली के पॉश इलाके में डॉक्टर की घर में घुसकर हत्या, लाखों का सामान लूट ले गए बदमाश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के एक पॉश इलाके में डॉक्टर की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। उनका हाथ-पांव बंधा शव घर के किचन में मिला है। वारदात के बाद आरोपित घर से लाखों रुपए के आभूषण, नकदी सहित अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। इसको लेकर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज उनकी तलाश में जुट गई है।

पुलिस जानकारी के अनुसार हत्यारे ने घटना को अंजाम देने के बाद डॉक्टर योगेश की डेड बॉडी को जंगपुरा सी ब्लॉक स्थित उनके घर की रसोई में छिपा दिया था। डॉक्टर योगेश एक जनरल फिजिशियन दे और अपनी पत्नी डॉक्टर नीना पॉल के साथ रहते थे। नीना पॉल दिल्ली सरकार के अस्पताल में डॉक्टर हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि लूट के इरादे से उनके घर में तीन-चार लोग घुसे होंगे और घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने डॉक्टर पॉल के पालतू कुत्ते को भी रूम में बंद कर दिया था।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के किचन से डॉक्टर का शव बरामद किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए क्राइम टीम के साथ फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है.पुलिस ने बताया कि कमरे में मिली तोड़फोड़ से लूटपाट के संकेत मिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending