Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर मेरे दिमाग में कोई कन्फ्यूजन नहीं: राहुल गांधी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज शुक्रवार को कहा, ‘मैं कांग्रेस का अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, यह बात तब पता चल जाएगी जब कांग्रेस के संगठन चुनाव होंगे। मुझे क्या करना है, इसे लेकर मैं पूरी तरह से क्लियर हूं। मेरे दिमाग में कोई कन्फ्यूजन नहीं है।’

भाजपा पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उसने देश के सभी संस्थानों पर कब्जा जमा लिया है और उन पर दबाव बना रही है। हम सिर्फ एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं। यह लड़ाई भारत की पूरी व्यवस्था और विपक्ष के बीच हो गई है।

राहुल गांधी ने कहा कि दो अलग-अलग विचारों की यह लड़ाई करीब हजार साल से चली आ रही है और जारी रहेगी। भारत को लेकर दो विजन हैं। एक ऐसा विचार है, जो सबको कंट्रोल करने की बात करता है। इसके अलावा दूसरा ऐसा है, जो खुले विचारों वाला है और सबका सम्मान करता है। इन दोनों के बीच लड़ाई तो जारी ही रहेगी।

बता दें कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे या नहीं, इसे लेकर लगातार कांग्रेस पार्टी पसोपेश में चल रही है। अशोक गहलोत समेत कई कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से आग्रह किया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए तैयार हो जाएं।

इस बीच कांग्रेस ने मुकुल वासनिक को मप्र के प्रभारी पद से हटा दिया है। ऐसे में इस बात की भी चर्चा है कि क्या उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं एक वर्ग ऐसा भी है, जो अशोक गहलोत के नाम को लगातार आगे बढ़ा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सोनिया गांधी की अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर सहमति है। उनकी राय से प्रियंका और राहुल गांधी भी सहमत हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending